भरमौर ! जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पंचायत प्रघाला में बीती देर रात दो मकानों में एक साथ आग लग गई। हालंकि ग्रामीणों ने जैसे ही इस आग को लगते देखा तुरंत आग बुझाने में जुट गए पर आग इतनी भयानक थी की देखते ही देखते यह दोनो मकान राख के ढेर में तब्दील हो गए।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
इस आगजनी में जो मकान जले वो वहीं के प्रधान बबली देवी,और जोगिंदर सिंह के बताए जा रहे है। बरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग किस कारण से लगी इसका पता लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह दोनो मकान देवदार की लकड़ी के बने हुए थे जोकि पुरी तरह से जल चुके है और इस आगजनी में इन पीड़ित परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -