शिमला ! बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर, शिमला पहुँचने पर कल रोड शो करेंगे नड्डा !

0
1173
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल शिमला आएंगे। नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा की शिमला में तैयारियां जोरों पर हैं। जगह जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। चार राज्यों में मिशन रिपीट की सफलता के बाद नड्डा पहली बार हिमाचल आएंगे। शिमला पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल विधानसभा से पीटरहॉफ तक रॉड शो करेंगे। उसके बाद पीटरहॉफ में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

नड्डा के स्वागत में भाजयुमो पूरे जोर से जुटा है। युवा मोर्चा शिमला के अध्यक्ष पारुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला कोई कसर नही रखेगा पूरे शहर को दीवाली की तरह सजाया जा रहा है। जेपी नड्डा के लिये भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्सुक है। शिमला में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! बूथ के कार्यकर्ता के घर नाम की पट्टिका लगाना अपने आप में एक बड़ी मुहीम – सौदान !
अगला लेखहिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग शिमला आयोग पहुचे मानव भारती के छात्र !