लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी में होने वाले पल्स पोलियो अभियान को भारी बर्फ बारी के कारण किया गया स्थगित !

0
362
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी में पल्स पोलियो अभियान के तहत 27 फरवरी को रविवार के दिन 5 वर्ष तक के आयु वर्ग को पोलियो की खुराक पिलाई जाऐगी। लेकिन जनजातीय जिला लाहौल घाटी में 27 फरवरी को होने वाला पल्स पोलियो अभियान भारी बर्फ बारी व हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया है। जिले में भारी बर्फ बारी से कई सडकें अवरुद्ध है। ऐसे में पोलियो की खुराक को दूर दराज के गांव तक पहुचाने में मुश्किलें आ रही है। वहीँ जिले में अभी भी बर्फ बारी जारी है। विपरीत परिस्थितियों व हिमखंड की आशंका को देखते हुए जिले में यह अभियान स्थगित कर दिया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मौसम अनुकूल होने पर अप्रैल माह में पोलियो अभियान आयोजित किया जाऐगा। जिला कार्य क्रम अधिकारी – डाक्टर रंजीत वैध ने बताया है कि भारी बर्फ बारी के कारण अब अप्रैल माह में ही पल्स पोलियो अभियान शुरू करेंगे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने की मुख्यमंत्री के कर्मचारी विरोधी बयान व मुख्य सचिव द्वारा कर्मचारियों के विरोध में निकाली गई अधिसूचना की कड़ी निंदा !
अगला लेखमंडी ! मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला, सीएम 2 मार्च को करेंगे शुभारंभ !