चम्बा ! आज देर शाम नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस पुलिस टीम ने एक व्यक्ति अमित कुमार नामक व्यक्ति को 5.30, ग्राम चिट्टे (ड्रगज) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह अमित कुमार नौजवान चम्बा के साथ लगते गांव कोल्हडी का रहने वाला बताया गया है जिसको कि चम्बा डिग्री कॉलेज के साथ लगते ओल्ड क्रेशर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार चिट्टे का यह सौदागर कॉलेज कपलेक्स के साथ लगते पुराने क्रेशर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि यह ड्रगज कॉलेज में पढ़ रहे युवा छात्र को सप्लाई करता होगा। जिसकी की छानबीन पुलिस कर रही है।
बरहाल थाना पुलिस चम्बा ने उस उपयुक्त के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 393 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।