शिमला ! मुख्यमंत्री का दावा करने में नही कोई बुराई,अंतिम फैसला करेगा हाई कमान – राठौर !

कर्ज़ में डूबी जय राम सरकार चांद को धरती पर लाने की कर रही बात,सारी चुनावी घोषणाएं नही होगी पूरी-राठौर !

0
528
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त को लेकर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर है। सत्ता पक्ष के इस वार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की मुख्यमंत्री का दावा पार्टी का कोई भी नेता कर सकता है। इसमें क्या बुराई है? भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फ़ैसला आलाकमान करेगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

स्वर्ण आयोग ओपीएस व मंडी विश्वविद्यालय को लेकर राठौर ने कहा की यह चुनावी घोषणाएं है जो कभी पूरी नही होंगी। 60 हज़ार करोड़ से ज़्यादा के कर्ज तले डूबी सरकार सबको खुश करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री से यदि कोई चांद भी मांग ले तो उसको भी चांद देने का वायदा कर देंगे। यह कोरी घोषणाएं हैं जो कभी पूरी नही होंगी। कांग्रेस पार्टी 2022 के लिए एकजुट है सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस की जीत पक्की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल सदन नई दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ खोले गए !
अगला लेखशिमला ! युनाईडेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन की दो दिन की हड़ताल कल से, बैंकों के निजीकरण का कर रहे विरोध !