शिमला। जेसीसी बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया

0
1398
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला। जेसीसी बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एक जनवरी 2016 से नए वेतनमान लागू करने की घोषणा की है। कर्मचारियों को फरवरी से संशोधित वेतनमान मिलेगा। इस पर 6 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने अनुबंध काल को 3 साल से कम कर 2 करने की भी घोषणा की है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का बड़ा योगदान है। कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि को भी 3 साल से घटाकर दो साल करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों की अन्य मांगों पर विचार करने के लिए भी कमेटी गठित की गई है। मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए सरकार ने 10 करोड़ के बजट की स्वीकृति भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब के छठे वेतन आयोग के जारी होने के बाद कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए लगभग 50 फीसदी बजट खर्च होगा।अब तक राज्य में कुल बजट का 42 प्रतिशत हिस्सा ही खर्च होता था, यानि राज्य के कुल बजट में कर्मचारियों व पेंशनर्स की हिस्सेदारी में 8 प्रतिशत इजाफा हो गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने छठे वेतन आयोग को लागू करने की मांग को प्रमुखता से रखा था। बता दें कि राज्य में जेसीसी की बैठक का आयोजन 6 साल बाद हो रहा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 27 नवम्बर 2021 शनिवार !!
अगला लेखचम्बा ! 29 नवंबर से प्रवास पर होंगे विधानसभा उपाध्यक्ष !