चम्बा ! मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की जीत ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में भरा जोश !

0
409
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की जीत ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में जोश भरने का काम किया है। इसी के चलते कांग्रेसी नेता जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर व कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रहानंद ठाकुर ने इस जीत का श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को दिया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि पार्टी ने कुलदीप सिंह पठानिया, आशा कुमारी व सुरेंद्र भारद्वाज व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैय्यर को भरमौर व मंडी संसदीय क्षेत्र का जिम्मा सौंपा। अपने इस जिम्मे को इन नेताओं ने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। पार्टी को इस चुनाव में जीत दिलाने के लिए इन नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताों के साथ मिलकर पैदल रास्तों को तय करके जनता तक पहुंच कर कांग्रेस की नीतियों व भाजपा की कुरितियों के बारे में जागरूक किया।

यही वजह है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट को 4 लाख से अधिक मतों से खोया था। इस बार के संसदीय उपचुनाव में न सिर्फ लोगों ने चार लाख की लीड़ को शुन्य पर पहुंचाया तो कांग्रेस को हजारों की लीड़ देकर प्रतिभा सिंह को विजयी बनाया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! झूला झूलना बना मौत की बजह !
अगला लेख!! राशिफल 07 नवंबर 2021 रविवार !!