कुल्लू ! ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत !

0
870
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू ! जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर बाशिंग के पास ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई है। राफ्ट में सवार चार अन्य पर्यटक महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आईं मध्यप्रदेश और मुंबई की महिला सैलानी बबेली स्थित राफ्टिंग साइट से एक राफ्ट में सवार हुईं। दोपहर बाद बाशिंग के छुरुडू के पास महिला सैलानियों से भरी राफ्ट अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गई और महिलाएं ब्यास नदी के बहाव में बह गईं। राफ्ट पलटने के बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से निकाला और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

दो महिला पर्यटकों की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं की पहचान रुकिया दाहोद वाला (75) पत्नी गुलाम अब्बास निवासी कॉटन ग्रीन मुंबई तथा साकेरा बॉम्बे वाला (53) पत्नी शरबीर हुसैन बॉम्बे वाला निवासी 385 मुरानी नगर इंदौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।घायलों में मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतुबदीन तुरला इंदौर और तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटन ग्रीन शामिल हैं। घायल महिलाओं में एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन !
अगला लेखलाहौल ! विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपरिक परिधान में वोटरों के स्वागत करेंगे मतदान को तैनात कर्मी !