चम्बा ! भाजपा मंडल चम्बा द्वारा किया गया त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का आयोजन !

0
476
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भाजपा मंडल चम्बा द्वारा गुरूवार को त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का आयोजन कुकरेजा पैलेस ओबड़ी में किया गया। इस दौरान सदर विधायक पवन नैय्यर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विधायक ने कहा कि मिशन रिपीट 2022 का संकल्प भले ही प्रदेश स्तर पर लिया गया है, लेकिन इसकी सफलता पूरी तरह मतदान केंद्र ही सुनिश्चित कर सकते हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मतदान केंद्र पर नियुक्त त्रिदेव जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की ओर से बताए गए सभी कार्यकलापों और गतिविधियों को अच्छी तरह चलाएंगे तो 2022 क्या आने वाला कोई भी मिशन हमें सफल होने से नहीं रोक सकता है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इसका श्रेय केवल और केवल पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कसने को कहा और जल्द से जल्द पात्र युवाओं के वोट बनवाने की अपील भी की।

वहीं, भाजपा के जिला प्रवक्ता विनायक रैणा और जिला महामंत्री धीरज नरियाल ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ करें। वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी को सत्तासीन करने में हरेक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका व दायित्व का निर्वहन करना आवश्यक है। घर- घर जाकर पार्टी का प्रचार करें और धरातल पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार व महामंत्री संजीव सूरी ने बताया कि प्रथम सत्र में 40 त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ बीएलए) उपस्थित रहे। शेष 80 त्रिदेव के लिए आगामी शनिवार और सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय व तृतीय सत्र आयोजित किए जाएंगे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! फार्मेसी- केमिस्ट की दुकानों में अनिवार्य होंगे सीसीटीवी कैमरे !
अगला लेखशिमला ! 17 सितम्बर को होगा एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति सदन के सदस्यों को करेंगे सम्बोधित !

चम्बा ! जिला मुख्यालय चम्बा में मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में...

चम्बा , 27 अप्रैल ! स्वीट कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चंबा द्वारा जिला मुख्यालय में...