चम्बा ! मैडीकल कॉलेज चम्बा में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा !

0
2925
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में काफी समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति बिगड़ती देख मैडीकल कॉलेज प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गुस्साए ग्रामीण पुलिस कर्मियों से भी उलझ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत किया। मंगलवार को गोगा (45) पुत्र चतरो निवासी मट साहो अपने घर के निकट अचानक गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई थी। परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र साहो ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को मैडीकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया। परिजन अपने निजी वाहन में घायल को मैडीकल कॉलेज ले आए। यहां पर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हुई है। अगर घायल को समय रहते उपचार मिल जाता तो शायद जान बच जाती। हेमराज ने बताया कि गोगा उनके मामा थे। समय रहते इलाज न होने के कारण उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जब उसके मामा को मैडीकल कॉलेज पहुंचाया तो काफी समय तक उनकी जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब मौत हो गई तो चिकित्सकों ने कहा कि टांडा ले जाओ। इसके चलते गुस्साए परिजन डी.सी. के पास उनके आवास पर पहुंच गए और उनसे मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने का आग्रह किया। डी.सी. ने ए.डी.सी. को मौके पर भेज दिया। इसके अलावा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ शांत हुआ। बुधवार को मैडीकल कॉलेज चम्बा में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! डॉ भीम राव अंबेडकर की 130वीं जयंती के उपलक्ष पर किया गया एक समारोह का आयोजन !
अगला लेख!! राशिफल 15 अप्रैल 2021 वीरवार !!