चंबा। दी चम्बा अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का वार्षिक अधिवेशन रविवार को मुख्यालय में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने की। इस दौरान बैंक द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान अर्जित लाभ के विभाजन का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा बैंक के विभिन्न कोषों के लिए बजट का प्रावधान भी किया गया। अधिवेशन के दौरान बैंक सदस्यों के सुझाव भी लिए गए।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
बैंक के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2021 तक कार्यशील पूंजी का लक्ष्य 33 करोड़ पचास लाख आंका गया है। इसके अलावा बैंक के भाग धन में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2021तक बैंक के सदस्यों की संख्या 5059 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी बैंक को ए अंकेक्षण वर्गीकरण प्राप्त हुआ है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -