ऊना ! भाजपा पार्टी को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए मोर्चों की अहम भूमिका – अविनाश खन्ना !

0
1887
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना ! भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने चिंतपूर्णी में महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए मोर्चों की अहम भूमिका है और इसमें महिला मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को हमेशा मान सम्मान दिया है , भाजपा ने ही महिलाओं का आरक्षण पंचायत चुनावों में 50% लागू कर महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण पेश किया था । उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में अध्यक्ष पद पर महिला की नियुक्ति की थी और वर्तमान में भारत में केंद्र सरकार द्वारा 6 महिला राज्यपालों की नियुक्तियां भी की गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण उत्तम कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं ने भाजपा सशक्तिकरण के लिए एड़ी चोटी का दम लगाया है । उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल के समय कार्य किया है वह सराहनीय है, पूरे देश में महिलाओं ने इस संकटकाल में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में है और जिस प्रकार से पंचायती राज चुनावों में महिलाएं जीत के आई है वह सराहनीय है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! बजट सत्र के बीच पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से मिले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री !
अगला लेखहिमाचल ! इस वर्ष भी सीधे भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से होगी गेहूं की खरीद – राजेंद्र गर्ग !