शिमला। नारकंडा के पास डोगरा सब्जी मंडी के पास एक कार DL- 10CB-8018 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। इसमें 5 लोग सवार थे जो दिल्ली से बताये जा रहे हैं। इसमें 3 व्यक्तियों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
मृतकों में इशाक शर्मा, गौरव और रश्मि हैं और यह तीनों दिल्ली निवासी थे। वहीं घायलों में यमीन खान व रितिका भी दिल्ली निवासी हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच के कारवाई कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -