चम्बा ! चम्बा पठानकोट मार्ग पर सुलतानपुर के पास ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी ,जिससे महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान राज नेगम आयु 28 वर्ष निवासी यासीन गांव ढांपु अथेड़ सलूणी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी वीरवार सुबह बाइक पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज चम्बा में उपचार करवाने के लिए आए थे।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
जहां से वापस घर की तरफ जा रहे थे। जिससे सुलतानपुर के पास पहुंचने पर ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे गभीर रुप से घायल हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल यासीन का उपचार चल रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -