लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के भारतीय सेना में तैनात उदयपुर शहर के किशोरी गावं के जवान हेतराम ने ढाका मैराथन 2021 में तीसरा स्थान हासिल किया है। मैराथन में भारत,नेपाल, मोरक्को,केन्या,आदि सहित दुनिया भर के एथलीटों ने हिस्सा लिया है। भारतीय सेना की ओर से हेतराम को भी भाग लेने का मौका मिला है और उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि यह गर्व की बात है कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले हेतराम जो भारतीय सेना के जवान बंगलादेश में अपना नाम गांव का नाम और जनजातीय लाहौल घाटी का नाम रोशन किया। विधायक रवि ठाकुर ने हेतराम को तीसरा स्थान हासिल करने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -