सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में देखा अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण का सीधा प्रसारण !

0
1590
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सोलन ! सोलन जिला आज उस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामरिक, आर्थिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का कुल्लू जिला के मनाली के सोलंग में विधिवत लोकार्पण किया। सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार जिला की सभी 211 ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम का सोशल मीडिया, फेसबुक एवं अन्य माध्यमों से लाईव प्रसारण किया गया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 9.02 किलोमीटर लम्बी अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के साथ ही आज प्रदेश और देश की चिर लम्बित मांग पूरी हुई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जिला मुख्यालय सोलन में नगर परिषद सोलन के हाॅल, अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की के प्रांगण, कसौली विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर के हाॅल, दून विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद बद्दी के हाॅल तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन नालागढ़ के हाॅल में स्थापित एल.ई.डी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। सामरिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश भारत का एक अति महत्वपूर्ण राज्य है तथा साथ ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। यह सुरंग प्रदेश के जनजातीय जिला के अनछुए पर्यटक स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित बनाएगी।

नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि इंजीनियरिंग की अदभुत मिसाल अटल टनल रोहतांग न केवल लाहौल-स्पीति जिला के वासियों का जीवन सरल बनाएगी अपितु भारतीय सेना और पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। कसौली विधानसभा क्षेत्र में एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुन्दरम ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, महामंत्री विनोद मरवाहा, संयोजक जिला खेल प्रकोष्ठ रमेश अत्री, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक निदेशक मंडल के सदस्य लाज किशोर शर्मा, बीडीसी सदस्य किरण प्रकाश अत्री, भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी लाईव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सोलन विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, भाजपा नेत्री रितु सेठी, भाजपा जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री भरत साहनी, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासियों ने इस ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लाईव प्रसारण का अवलोकन किया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसोलन । ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल, गुल्हाड़ी, बारियां तथा जाबली में की 348 रोगियों की एनीमिया जांच !
अगला लेखबद्दी ! नगर परिषद परिसर में लाल बहादुर शस्त्री तो पुरानी सब्जी मंडी में लगाई जाए सुभाष चंद बोस की प्रतिमा