केरल की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान,चम्बा कितनी दूर गीत गाकर दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश।

0
5736
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! आज कल सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एकता का सन्देश झलकता है। जी हां जहां अधिकतर लोग हिमाचली ओर पहाड़ी बोली बोलने में शर्म महसूस करते हैं, वहीं केरल कि एक लड़की ने प्रधानमंत्री के ड्रीम कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” में हिमाचली गाना गाकर, गानें के माध्यम से हिमाचल को प्यार दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में हिमाचल का प्रसिद्ध गीत चम्बा है कितनी दूर गाया, जिसे हर किसी ने खूब सराहा है। इस नन्ही बच्ची के गए हुए गाने ने सोशल मीडिया में हिमाचल ओर हिमाचली बोली के गौरव को ही नही बढ़ाया वल्कि अपनी सुरीली आवाज से चम्बा की दूरी को ही कम कर दिया। दक्षिण पश्चिम कोने में बसे केरल की हिमाचल से दूरी लगभग 2951 किलोमीटर है। इसके बाबजूद यहां हिमाचली गीतों को सुना जाता है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है और यह प्यार देश की अखंडता को दर्शाता है। वैसे तो हिमाचल के कई ऐसे गीत है, जिन्हें पूरे देश में गुनगुनाया जाता है और पसन्द किया जाता है, लेकिन चम्बा है कितनी दूर गाकर इस बच्ची ने हिमाचल का मान बढ़ा दिया है, वहीं उन लोगों को एक सन्देश भी दिया है जो अपनी बोली में बात करने में शर्म महसूस करते है। गीत गाने से पहले यह बच्ची अपना नाम विविका बताती हैं। उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा और लोग इस बच्ची की काफी सराहना कर रहे हैं। हर कोई उसकी आवाज का कायल हो गया है। इस गीत को मोहित चौहान और अर्शप्रीत कौर ने भी इस गीत को अपने अंदाज में गाया है। इसके अलावा कई अन्य कलाकारों ने भी इस गीत को गाया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखअटल टनल के मुख्य नाम पट्टों पर हिंदी की उपेक्षा क्यों..? – देवेंद्र धर !
अगला लेखसुरंग खुलने से लाहौल घाटी में होगा विकास के नए युग का सूत्रपात – मुख्यमंत्री