चम्बा ! सेवियर संस्था चंबा ने मेडिकल कॉलेज को भेंट की तीन व्हीलचेयर।

0
2202
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चंबा ! सेवियर संस्था चंबा ने शुक्रवार को गांधी जयंति के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को तीन व्हीलचेयर भेंट की। इस मौके पर सेवियर संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, अमित महाजन व अभिषेक सम्मी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ रमेश भारती ने सेवियर संस्था का आभार जताया। इससे पहले भी सेवियर संस्था काफी लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। संस्था अब तक सैकड़ों मरीजों की जान रक्तदान करके बचा चुकी है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक समेत अन्य सभी स्थानों पर संस्था के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर चंस्पा किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में संस्था लोगों की सहायता कर सकें। संस्था के सदस्य रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। इससे पहले भी कोरोना कॉल में अस्पताल में दाखिल मरीजों व तीमारदारों को सुबह चाय व नाश्ते का प्रबंध संस्था के सदस्यों ने किया है। उन्होंने बताया कि अगर मेडिकल कॉलेज चंबा में संस्था की जरूरत कभी भी हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुन्नी ! राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की !
अगला लेखसुन्नी ! पंचायत शकरोड़ी के गांव मकड़छा में “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लिया – विक्रमादित्य सिंह।