शिमला ! नितेन कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया !

0
2112
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नितेन कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितेन कुमार युवा, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है और वह इससे पूर्व भी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में निश्चिततौर पर अनुसूचित जाति मोर्चा और सुदृढ़ होगा। नितेन कुमार मूलतः सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

गौरतलब है कि सुरेश कश्यप जी के भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! बिक्रम सिंह ने परिवहन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की !
अगला लेखशिमला ! पर्यावरण नियमों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं – कुलदीप राठौर !