शिमला ! राफेल विमानों का आगमन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कटिबद्धता को दर्शाता है – सुरेश भाद्वाज !

0
2118
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भारत को शक्तिशाली व सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए राफेल विमानों का आगमन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कटिबद्धता को दर्शाता है, जिसके लिए सम्पूर्ण राष्ट्र उनका आभार व्यक्त करता है। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इन विमानों के आने से भारतीय वायु सेना को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि भारत की सामरिक और सैन्य शक्ति में आवश्यकतानुसार बहुत बड़ी बढ़ौतरी हुई है। आज 5 राफेल लड़ाकू विमान जो दुनिया के सबसे बेहतरीन है वह हमारी एयरबेस पर लैंड किए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत को शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाए जाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे थे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति से सम्पन्न राष्ट्र पोखरन में परमाणु विस्फोट करके बनाया था।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हमारे देश पर कुदृष्टि रख कर जो मनसुबे पाले हुए हैं उसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सैन्य शक्ति को बढ़ाना आवश्यक था। इस दिशा में राफेल लड़ाकू विमान अत्यंत प्रभावशाली साबित होंगे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! किशन कपूर ने किया बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र का शिलान्यास।
अगला लेखशिमला के लगते नवबहार में युवक ने पेड़ पर लटक कर अपनी जान दे दी !