चम्बा ! भारतीय मजदूर संघ के मौके पर परिवहन निगम के कर्मचारियों ने दी एक दूसरे को बधाई।

0
3204
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! परिवहन निगम के वर्कशाप में वीरवार को कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के मौके पर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर परिवहन मजदूर संघ चंबा इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह वन्याल ने भी कार्यकर्ताओं व कर्मचारियो के साथ बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस मौके पर ध्वजा रोहण करके स्थापना दिवस मनाया गया। करोना महामारी के चलते सभी कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों ने शारीरिक दूरी की पालना करते हुए नियमों का पालन किया।

इस मौके पर मनजीत सिंह ने बताया कि हमें इस बात का गर्व है कि हम उस विशाल वट वृक्ष की शाखा है जिसे दत्तोपंत ठेंगड़ी ने तैयार किया था। उन्होंने 23 जुलाई 1955 में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई ने करियां में रोपे 250 पौधे।
अगला लेखचम्बा ! शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज से मिला बेरोजगार कला अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल। ।