सुन्नी ! विद्युत उप मण्डल सुन्नी एवं जलोग में 23 जून 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

0
2553
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

विद्युत उप मण्डल सुन्नी !!

विद्युत उप मण्डल सुन्नी के अंतर्गत आने वाले गाँव मकड़छा, बगैण, मतोगड़ी, तरौर, चाकला व इसके आसपास के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति 23 जून 2020 को बाधित रहेगी। विद्युत उप मण्डल सुन्नी के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंतपुर- घराटनाला फीडर और एचटी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते उपरोक्त गांव के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे या कार्य समाप्त होने तक बाधित रहेगी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

विद्युत उप मण्डल जलोग !!

विद्युत उप मण्डल जलोग के अंतर्गत आने वाले गांव गडा़हु, बनुना, खनेरी, हिमरी, गढ़ेरी, बागडी़, जंगल हिमरी व इसके आसपास के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति 23 जून 2020 को बाधित रहेगी। विद्युत उप मण्डल जलोग के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 केवी एचटी लाइन की मुरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। यह कार्य मौसम की अनुकूलता पर भी निर्भर करेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुन्नी नागरिक हस्पताल के लिए पीपीई किट और मास्क भेंट किए !
अगला लेखभरमौर ! खुंखार भालू ने गडरिए की 17 भेड़ बकरियों को मार डाला !