शिमला ग्रामीण के जुब्बड़हट्टी व जाठिया देवी के युवाओं द्वारा कोरोना योद्धा हेल्थ वर्कर्स, डॉक्टर, बैंक अधिकारी, व पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला ग्रामीण के सदस्यों सहित जिला शिमला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पारुल शर्मा व मण्डल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण ओम प्रकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यालय सचिव महेश कार्यकर्ता रोहित ठाकुर, अंकित ठाकुर, मुनीष महेन्द्रू, मोहित ठाकुर, मनी अधिकारी, सौरभ शर्मा, नवांकुर शर्मा, अमित महेन्द्रू, सुनील ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मास्क व सनेटाइजर भी वितरित किए गए।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -