चम्बा ! श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में सीटू जिला कमेटी ने शुक्रवार को सीटू के राष्ट्रीय आवाहन पर उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपा। इस माैके पर सयोंजक ट्रेड युनियन डॉ कश्मीर ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार पहले से ही उद्योगपतियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
इसका सीटू और अन्य मजदूर यूनियन विरोध कर रहे थे। अभी केंद्र सरकार राज्य सरकारों के माध्यम से लॉकडाउन का बहाना लेकर इन्हें लागू करवा रही है। अन्य राज्यों विशेषकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने कार्यदिवस के समय 8 से 12 घंटे का निर्णय लिया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कार्य दिवस के समय में बदलाव करके 8 से 12 घंटे का कार्य दिवस करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसका सीटू कड़ा विरोध करता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -