हमीरपुर ! हमीरपुर जिले में 5 कोरोना संक्रमित पाए गए है ! प्रदेश मे लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ रहे है। प्रदेश मे वीरवार दोपहर से पहले ही कुल 16 मामले सामने आ गए हैं। कांगड़ा व सोलन में 11 मामलों आने के बाद अब हमीरपुर में 5 संक्रमित का पता चला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाए गए दो व्यक्ति भोरंज तहसील के तालुक रहने वाले हैं, जबकि तीन टौणी देवी के रहने वाले है।
जानकारी के मुताबिक चार को संस्थागत क्वारंटाइन पर रखा गया था जबकि एक होम क्वारंटाइन में ही रह रहा था। दो के बारे में यह पता चला है कि वह मुंबई से लौटे थे। तीन की यात्रा के इतिहास को खंगाला जा रहा है। हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमित पाए गए लोगों को अस्पताल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।