हमीरपुर के आरकेजीएमसी अस्पताल में भर्ती एक 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है। ये व्यक्ति तीन दिन पहले दिल्ली से लौटा था और इसमें कोरोना के लक्षण की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार देर शाम इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब राज्य में संक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। राज्य में अब तक 52 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 19503 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7195 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 10209 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -