शिमला ! राज्य रेडक्रॉस ने डुंगयानी अग्निकांड पीड़ितों को दी राहत !

0
1506
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी ने गत दिनों शिमला जिला के उप-मंडल रोहड़ू की तहसील चिड़गांव के डुंगयानी गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों को 20 किचन सेट उपलब्ध करवाये हैं। यह जानकारी राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव श्री राकेश कंवर ने आज यहां दी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, जो राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, के निर्देशानुसार सोसाइटी के माध्यम से अग्निकांड प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है। यह किचन सेट जिला प्रशासन के माध्यम से प्रभावितों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहता है और समय-समय पर पात्र लोगों को कई प्रकार से सहायता उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में भी राज्य रेडक्रॉस जिला रेडक्रॉस के माध्यम से अनेक गतिविधियों को चला रहा है। लोगों को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला । 28 अप्रैल 2020 का मेडिकल बुलेटिन !
अगला लेखकरसोग ! खाई में गिरने से बुजुर्ग की मौत।