शिमला ! चंडीगढ़ में फंसे हिमाचल के लोगों की वापसी के लिए तीन हजार लोगों की सूची तैयार !

3
42180
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! राज्य सरकार ने ट्राईसिटी चंडीगढ़ में फंसे हिमाचल के लोगों की वापसी के लिए फाटक खोल दिए हैं। इसके लिए तीन हजार लोगों की सूची तैयार कर ली है। अब इसके बाद अन्य राज्यों में फंसे लोगों की जल्द वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू इसके लिए नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं। खबर की पुष्टि करते हुए संजय कुंडू ने बताया कि फिलहाल ट्राइसिटी में फंसे लोगों को वापस लाने की कवायद शुरू की गई है। हिमाचल के बॉर्डर एरियाज में मेडिकल जांच के बाद ही इन लोगों पर अगला फैसला होगा। इनमें अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे अस्पताल भेजा जाएगा और नेगेटिव मामलों में लोगों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

बहरहाल ट्राइसिटी में तीन हजार से ज्यादा लोगों की सूची सरकार को मिल चुकी है। इस आधार पर राज्य सरकार ने चंडीगढ़ में तैनात किए गए नोडल अधिकारी राजीव कुमार को इन लोगों से संपर्क साध कर कर्फ्यू पास बनाने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर नोडल अधिकारी ने ट्राईसिटी चंडीगढ़ में फंसे लोगों को कोविड पास में आवेदन करने को कहा है। राजीव कुमार का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति ने पहले से संपर्क किया है और उसका आवेदन रिजेक्ट हुआ है, तो उसका रेफ्रेंस नंबर भेजा जाए। हिमाचल भवन चंडीगढ़ में तैनात नोडल अधिकारी ने ट्राईसिटी के लोगों के लिए चार फोन नंबर भी संपर्क के लिए दिए हैं।

हिमाचल भवन में इन नंबरों 8146313167, 99888 98009, 0172-2638285 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

गाड़ी वाले भी निकलेंगे !!

निजी वाहनों वाले फंसे लोगों को धीरे-धीरे वापसी के कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे। बड़ी संख्या वाले लोगों के लिए बसें भेजी जा सकती हैं। नोडल अधिकारी ट्राईसिटी में फंसे सभी लोगों से संपर्क साधकर उनकी वापसी का कारण और साधनों की जानकारी जुटा रहे हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

3 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखलॉकडाउन में केंद्र सरकार ने बड़ी रियायत देने का एलान किया !
अगला लेखशिमला ! 25 अप्रैल 2020 के फल और सब्जियों के दाम !