शिमला । 7 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से प्रशासन के हाथ-पांव फुले ।

0
15979
अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला। कोरोना वायरस से बच-बच कर चल रहे हिमाचल के लिए यह शनिवार बुरी खबर लेकर आया है। यहां शनिवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मामले की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने की है। इनमे से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज नालागढ़ के तब्लीगी जमात से हैं। अब इन्हें आज आईजीएमसी शिफ्ट किया जाएगा।

हिमाचल में सर्वाधिक 88 सैंपल टेस्टिंग लिए गए थे। जिनमें 55 आईजीएमसी और 33 टांडा मेडिकल कॉलेज में लिए गए थे। टांडा में आज एक बार फिर से सैंपल लिए जाएंगे क्योँक़ि पिछले कल लिये सैम्पल्स में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। आईजीएमसी में लिए गए 55 सैम्पल्स में से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिला सोलन के नालागढ़ से 43 सैम्पल्स पिछले कल यानी शनिवार को प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान आईजीएमसी लाए गए थे, जिनमे से 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

इसके अलावा बद्दी की महिला जिसकी मौत कोरोना के कारण हुई थी, के परिवार के भी 7 लोगों के सैंपल शनिवार को लिए गए थे। जिनमे से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। यह सारे लोग महिला के परिवार से हैं और दिल्ली में रहते हैं। इन लोगों के विशेष आग्रह पर हिमाचल सरकार ने इन्हें गुड़गांव स्थित मेंदांता अस्पताल जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी। जिसके बाद मेंदांता अस्पताल से आई एम्बुलेंस में इन लोगों को यहां से भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मापदंडों के अनुसार ये चारों दिल्ली में गिने जाएंगे। अब यह नए कोरोना पॉजिटिव के 3 नए मरीज आने के बाद हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 05 अप्रैल 2020 रविवार !!
अगला लेखसुंदरनगर ! बाईक सवार द्वारा होमगार्ड जवान को टक्कर मारकर घायल कर दिया !