हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च और पहली अप्रैल को मौसम दिखायेगा कड़े तेवर !

0
22377
प्रतीकात्मक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च और पहली अप्रैल को मौसम के तेवर कड़े होंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार को पांच जिलों में तीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दे कि प्रदेश के पांच जिलों के लिए 31 मार्च को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है। जिला मंडी और शिमला के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य भर में 1 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, शनिवार को कुछ स्थानों पर हुई बारिश के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को धूप खिले रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबद्दी ! मुस्लिम समुदाय ने बढ़ाये मदद को हाथ, मस्जिद को बनाया राहगीरों की रहने की जगह !
अगला लेखहिमाचल की धरती पर एक बार फिर भूकंप के झटके।