काँगड़ा ! कोरोना वायरस को हावी न होने देने के लिए देश भर के 75 जिलों के साथ हिमाचल का कांगड़ा जिला भी पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से इस पर मंत्रणा की, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को आगामी आदेशों तक लॉकडाउन करने के आदेश जारी कर दिए। लॉकडाउन में कांगड़ा जिले के लोगों को अपने घरों में ही रहने के निर्देश हैं। वह केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने या जरूरी सेवाओं के लिए ही घरों से निकल सकेंगे।
नोटिफिकेशन / ऑफिस आर्डर देखने के लिए क्लिक करे !
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -