Khabar Himachal Se

मंडी ! पहाड़ी दरकने से मलबे की जद में आई जीप, चार की मौत !

मंडी ! प्रदेश में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में शनिवार शाम देवलुओं से भरी जीप पहाड़ी दरकने से गिरे मलबे की चपेट में आने के बाद गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल बताये जा रहे हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दस घायलों को खाई से निकाल लिया गया है जबकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। जीप में 18 से 20 लोग सवार थे। घायलों को मंडी उपचार के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक थाच गांव के देवता मेहमाननवाजी में गए थे। उनके साथ देवलू भी गए थे। कल शाम वापिस लौटते समय यह हादसा पेश आया।

देवता की गाड़ी तो घटनास्थल से गुजर गई पर पीछे आती देवलुओं से भरी जीप पर पहाड़ी का मलबा गिर गया और जीप गहरी खाई में जा गिरी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उनके गृह क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।