मंडी ! पहाड़ी दरकने से मलबे की जद में आई जीप, चार की मौत !

0
1689
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! प्रदेश में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में शनिवार शाम देवलुओं से भरी जीप पहाड़ी दरकने से गिरे मलबे की चपेट में आने के बाद गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल बताये जा रहे हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्राप्त जानकारी के अनुसार दस घायलों को खाई से निकाल लिया गया है जबकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। जीप में 18 से 20 लोग सवार थे। घायलों को मंडी उपचार के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक थाच गांव के देवता मेहमाननवाजी में गए थे। उनके साथ देवलू भी गए थे। कल शाम वापिस लौटते समय यह हादसा पेश आया।

देवता की गाड़ी तो घटनास्थल से गुजर गई पर पीछे आती देवलुओं से भरी जीप पर पहाड़ी का मलबा गिर गया और जीप गहरी खाई में जा गिरी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उनके गृह क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल ! फिर करवट बदलेगा मौसम 22-23 को ओलावृष्टि, 26-27 फरवरी को बर्फबारी की सम्भावना !
अगला लेखलाहौल ! मुख्य सचिव अनिल खाची ने खंगसर घाटी के स्नो फेस्टिवल में की शिरकत !