- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हिमाचल प्रदेश, 15 जनवरी [ रामानंद ठाकुर ] ! देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस 2023 के लिए 7 जनवरी से देश के लगभग 475 से ज्यादा कलाकारों के साथ माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार भी सुबह से शाम तक खूब पसीना बहा रहे है ताकि देश के सबसे बड़े उत्सव में गरिमापूर्ण प्रस्तुति दी जाये।इस बार सांस्कृतिक झलकी का थीम " *नारी शक्ति"* रखा गया है । कार्यक्रम 26 जनवरी को दिल्ली के" कर्तव्य पथ" पर होगा । गौरतलब है कि संस्कृति एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत बर्ष से देश के शीर्ष प्रतिभावान कलाकारों के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक झलकी प्रस्तुत करने के लिए वंदे भारतम नृत्य उत्सव (प्रतियोगिता) कार्यक्रम शुरू किया गया है । इस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक दलों को राज्य,अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के बाद ग्रैंड फिनाले से पार पाना होता है।हिमाचल प्रदेश से पहली बार माण्डव्य कला मंच मंडी ने अपने बलबूते पर सभी प्रतियोगिताओं को पार करते हुए दिल्ली पहुंच कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।इस दल का नेतृत्व प्रदेश के विख्यात संस्कृति कर्मी एवं हरफनमौला कलाकार कुलदीप गुलेरिया कर रहे है।जिन्होंनेअपने 35 साल के सांस्कृतिक सफर में विलुप्त हो चुके जनपद के लोक नृत्य को एक साल तक शोध कार्य कर 90 के दशक में पुनः जीवित किया है।इस नृत्य की अब तक 3000 से ज्यादा प्रस्तुतिकरण करते हुए अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई गई है। साक्षरता अभियान के दौरान लगभग 10000 कलाकारों को जोड़कर परोक्ष और अपरोक्ष रुप में 8000 से ज्यादा बांठड़ा शैली नुक्कड़ नाटकों का कीर्तिमान स्थापित ...लोक संस्कृति के प्रति रुझान कायम रखने के "लुड्डी" के साथ लोक नाच बुढ्डा ,लोक नाट्य बांठड़ा ,लोक गाथाओं ,संस्कार गीतों आदि के लिए सांस्कृतिक संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से 5000 से ज्यादा युवाओं को जागरूक करते हुए अनेक उपलब्धियां अर्जित की है गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारियों के लिए माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार भारत पर्यटन विकास निगम के अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान "द अशोक - सम्राट" होटल दिल्ली ठहरे है ।इस कार्यक्रम को संगीत जगत की जानी -मानी विभूतियां कोरियोग्राफ कर रही है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
हिमाचल प्रदेश, 15 जनवरी [ रामानंद ठाकुर ] ! देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस 2023 के लिए 7 जनवरी से देश के लगभग 475 से ज्यादा कलाकारों के साथ माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार भी सुबह से शाम तक खूब पसीना बहा रहे है ताकि देश के सबसे बड़े उत्सव में गरिमापूर्ण प्रस्तुति दी जाये।इस बार सांस्कृतिक झलकी का थीम " *नारी शक्ति"* रखा गया है । कार्यक्रम 26 जनवरी को दिल्ली के" कर्तव्य पथ" पर होगा ।
गौरतलब है कि संस्कृति एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत बर्ष से देश के शीर्ष प्रतिभावान कलाकारों के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक झलकी प्रस्तुत करने के लिए वंदे भारतम नृत्य उत्सव (प्रतियोगिता) कार्यक्रम शुरू किया गया है । इस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक दलों को राज्य,अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के बाद ग्रैंड फिनाले से पार पाना होता है।हिमाचल प्रदेश से पहली बार माण्डव्य कला मंच मंडी ने अपने बलबूते पर सभी प्रतियोगिताओं को पार करते हुए दिल्ली पहुंच कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।इस दल का नेतृत्व प्रदेश के विख्यात संस्कृति कर्मी एवं हरफनमौला कलाकार कुलदीप गुलेरिया कर रहे है।जिन्होंनेअपने 35 साल के सांस्कृतिक सफर में विलुप्त हो चुके जनपद के लोक नृत्य को एक साल तक शोध कार्य कर 90 के दशक में पुनः जीवित किया है।इस नृत्य की अब तक 3000 से ज्यादा प्रस्तुतिकरण करते हुए अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई गई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
साक्षरता अभियान के दौरान लगभग 10000 कलाकारों को जोड़कर परोक्ष और अपरोक्ष रुप में 8000 से ज्यादा बांठड़ा शैली नुक्कड़ नाटकों का कीर्तिमान स्थापित ...लोक संस्कृति के प्रति रुझान कायम रखने के "लुड्डी" के साथ लोक नाच बुढ्डा ,लोक नाट्य बांठड़ा ,लोक गाथाओं ,संस्कार गीतों आदि के लिए सांस्कृतिक संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से 5000 से ज्यादा युवाओं को जागरूक करते हुए अनेक उपलब्धियां अर्जित की है गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारियों के लिए माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार भारत पर्यटन विकास निगम के अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान "द अशोक - सम्राट" होटल दिल्ली ठहरे है ।इस कार्यक्रम को संगीत जगत की जानी -मानी विभूतियां कोरियोग्राफ कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -