- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! भाजपा दूंन मंडल द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 11 बजे बागबनिया में चौधरी कम्प्लेक्स से शुरू हुई।जिसमें करीब 200 से अधिक छोटे बड़े वाहन शामिल हुए। काफिला बहुत बड़ा होने के चलते सड़को पर जाम की स्थिति रही।बागबनिया से शुरू हुई यात्रा तिरंगे झंडों के साथ मानपुरा,ढेला,थाना,कौंडी,भूपनगर,वर्धमान चौक से बददी बाजार होते हुए बरोटीवाला मार्ग पर न्यू टाउन पहुंची। यात्रा में भारत माता की जय,वंदेमातरम आदि नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में बहुत बड़ा ह्यूम उमड़ा। आगे से आगे लोग मिलते गए। काफिला बढ़ता गया। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी,मण्डल प्रधान बलबीर ठाकुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्रीकांत, यात्रा प्रभारी चौधरी देव राज,प्रीत चौधरी,नप बददी के प्रधान जस्सी चौधरी,गुरमैल चौधरी,सोनी प्रधान,अमर संधू,डी आर चंदेल,जगतार हीरा,कशमीरी लाल धीमान, कृष्ण कौशल,गुरदेव मेहता, संजय राय, राज कुमार सन्डोली,सुरजन सैनी,संदीप चौधरी,राज कुमार चक्का,सुभाष शर्मा,गुरमिंदर मेहता,प्रिंस मेहता,सुदामा,हरविंदर,वीरेंदर चौधरी,सोनी प्रधान,कृष्ण मिल्लू,दलीप चक्का,खुशी राम खटाना,हरिचंद चौधरी,प्रेम चंद ठाकुर,अशोक धर्मपुरी व अन्य भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -