- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! भाजपा सोलन के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सोलन की जनता में रोष नहीं बल्कि भाजपा के प्रति विश्वास है। कांग्रेस को डूबता जहाज की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन की जनता के दर्द को जानती है और जब जब कांग्रेसका राज्य सोलन में आया है तब तक सोलन की जनता को निराशा का सामना करना पड़ा है। डॉ बिंदल ने कहा की कोविड-19 मारी के समय जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला है वह काबिले तारीफ है। कॉविड दौर के दौरान हिमाचल प्रदेश को 53000 करोड़ का बजट देना अपने आप में एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बेरोजगारी कम हो रही है और रोजगार के साथ स्वरोजगार भी बढ़ रहा है। अब हिमाचल का युवा नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से व्यापारी तबका खुश है क्योंकि देश और हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है अब व्यापारी केवल व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में लॉकडाउन था और जिस प्रकार से पूरे विश्व में सभी देशों की जीडीपी गिरी उसकी तुलना की जाए तो देश की जीडीपी उस समय भी सबसे सुदृढ़ थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार और अब नगर निगम सोलन में भी भाजपा की सरकार बनेगी और सोलन ट्रिपल इंजन की गति के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल सोलन को नगर निगम के सपने दिखाए थे पर भाजपा ने इस सपने को साकार कर के दिखाया है उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है और जिस प्रकार से सोलन को लेकर संकल्प पत्र बनाया गया है एक-एक बिंदु उसमें पूर्ण होगा यह हम जनता से वायदा करते हैं।
सोलन ! भाजपा सोलन के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सोलन की जनता में रोष नहीं बल्कि भाजपा के प्रति विश्वास है। कांग्रेस को डूबता जहाज की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन की जनता के दर्द को जानती है और जब जब कांग्रेसका राज्य सोलन में आया है तब तक सोलन की जनता को निराशा का सामना करना पड़ा है। डॉ बिंदल ने कहा की कोविड-19 मारी के समय जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला है वह काबिले तारीफ है। कॉविड दौर के दौरान हिमाचल प्रदेश को 53000 करोड़ का बजट देना अपने आप में एक इतिहास है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बेरोजगारी कम हो रही है और रोजगार के साथ स्वरोजगार भी बढ़ रहा है। अब हिमाचल का युवा नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से व्यापारी तबका खुश है क्योंकि देश और हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है अब व्यापारी केवल व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में लॉकडाउन था और जिस प्रकार से पूरे विश्व में सभी देशों की जीडीपी गिरी उसकी तुलना की जाए तो देश की जीडीपी उस समय भी सबसे सुदृढ़ थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार और अब नगर निगम सोलन में भी भाजपा की सरकार बनेगी और सोलन ट्रिपल इंजन की गति के साथ कार्य करेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल सोलन को नगर निगम के सपने दिखाए थे पर भाजपा ने इस सपने को साकार कर के दिखाया है उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है और जिस प्रकार से सोलन को लेकर संकल्प पत्र बनाया गया है एक-एक बिंदु उसमें पूर्ण होगा यह हम जनता से वायदा करते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -