- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निगम चुनावों के प्रचार का शुभारंभ आज सोलन से शुरू कर दिया।उन्होंने सोलन में सभी वार्डो में पार्टी के चुनाव कार्यलयों का शुभारंभ भी किया।इस दौरान उनके साथ विधायक डॉ.धनीराम शांडिल,हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक करनेश जंग,जिला अध्यक्ष शिवकुमार,कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल सहित सभी वार्डो के कांग्रेस प्रभारी सह प्रभारी व अन्य पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।इससे पूर्व उन्होंने मां शुलनी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आजके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलदीप सिंह राठौर ने वार्ड नंबर 1, 9,12,15 व 16 पांच वार्डों में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग पर सरकार को यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने पड़े है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा पूरी तरह असफल सावित हुई है।उन्होंने कहा कि कोविड़ काल मे भी सरकार ने लोगों की कोई मदद नही की।उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों पर टैक्स थोप कर अपनी तिजोरी तो भरी है पर लोगों की इस पैसे से कोई सहायता आज दिन तक नही की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निपटने में भी यह सरकार पूरी तरह असफल हुई है। सोलन शहर का उल्लेख करते हुए राठौर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां पेयजल,सड़क,स्वाथ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया था पर आज इस शहर के साथ विकास के मामलें में बड़ा भेदभाव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण जयराम सरकार का विपक्ष के विधायकों व उनके क्षेत्रों के साथ भेदभाव का है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोलन नगर के विकास के लिए पहले भी समर्पित थी और आगे भी रहेगी। राठौर ने लोगों का आह्वान किया कि वह पूर्व की भांति इन नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का साथ दे,क्योंकि कांग्रेस बगैर किसी भेदभाव से विकास में विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि पहली बार बने इस नगर निगम की जन आकांक्षाओं को कांग्रेस पूरा करेगी।
सोलन ! कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निगम चुनावों के प्रचार का शुभारंभ आज सोलन से शुरू कर दिया।उन्होंने सोलन में सभी वार्डो में पार्टी के चुनाव कार्यलयों का शुभारंभ भी किया।इस दौरान उनके साथ विधायक डॉ.धनीराम शांडिल,हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक करनेश जंग,जिला अध्यक्ष शिवकुमार,कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल सहित सभी वार्डो के कांग्रेस प्रभारी सह प्रभारी व अन्य पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।इससे पूर्व उन्होंने मां शुलनी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आजके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलदीप सिंह राठौर ने वार्ड नंबर 1, 9,12,15 व 16 पांच वार्डों में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग पर सरकार को यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने पड़े है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा पूरी तरह असफल सावित हुई है।उन्होंने कहा कि कोविड़ काल मे भी सरकार ने लोगों की कोई मदद नही की।उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों पर टैक्स थोप कर अपनी तिजोरी तो भरी है पर लोगों की इस पैसे से कोई सहायता आज दिन तक नही की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निपटने में भी यह सरकार पूरी तरह असफल हुई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सोलन शहर का उल्लेख करते हुए राठौर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां पेयजल,सड़क,स्वाथ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया था पर आज इस शहर के साथ विकास के मामलें में बड़ा भेदभाव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण जयराम सरकार का विपक्ष के विधायकों व उनके क्षेत्रों के साथ भेदभाव का है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोलन नगर के विकास के लिए पहले भी समर्पित थी और आगे भी रहेगी।
राठौर ने लोगों का आह्वान किया कि वह पूर्व की भांति इन नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का साथ दे,क्योंकि कांग्रेस बगैर किसी भेदभाव से विकास में विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि पहली बार बने इस नगर निगम की जन आकांक्षाओं को कांग्रेस पूरा करेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -