- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 04 जनवरी ! हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 6 जनवरी को नाहन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज नाहन के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा की हाल ही में कैबिनेट की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जिसमें मंत्री व विधायक गांव- गांव जाकर लोगों की शिकायतों का निवारण करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाहन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नाहन प्रवास के दौरान जहां आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित करेंगें तो वहीं अनेको विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को एसटी दर्जा देने के मामले में भाजपा सरकार ने राजनीति की है उन्होंने कहा की केंद्र द्वारा मामला लटकाया गया और प्रदेश कांग्रेस सरकार को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा की 4 अगस्त को प्रदेश सरकार को भेजी नोटिफिकेशन में त्रुटियां की गई और जनता को भ्रमित किया गया। उन्होंने बताया कि जब केंद्र से स्पष्टीकरण मिला उसके 6 घंटे के भीतर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अधिसूचना जारी कर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को एसटी का चर्चा देकर एक बड़ी सौगात दी है।
सोलन , 04 जनवरी ! हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 6 जनवरी को नाहन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज नाहन के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा की हाल ही में कैबिनेट की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जिसमें मंत्री व विधायक गांव- गांव जाकर लोगों की शिकायतों का निवारण करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाहन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नाहन प्रवास के दौरान जहां आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित करेंगें तो वहीं अनेको विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को एसटी दर्जा देने के मामले में भाजपा सरकार ने राजनीति की है उन्होंने कहा की केंद्र द्वारा मामला लटकाया गया और प्रदेश कांग्रेस सरकार को निशाना बनाया गया है।
उन्होंने कहा की 4 अगस्त को प्रदेश सरकार को भेजी नोटिफिकेशन में त्रुटियां की गई और जनता को भ्रमित किया गया। उन्होंने बताया कि जब केंद्र से स्पष्टीकरण मिला उसके 6 घंटे के भीतर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अधिसूचना जारी कर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को एसटी का चर्चा देकर एक बड़ी सौगात दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -