- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! जिले के ठियोग उपमंडल में गुरुवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 24 और 25 वर्षीय युवकों की मौत हो गई। पुलिस से के मुताबिक छैला के पास एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने दोनों युवकों की मौत की पु्ष्टि की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्ट मॉर्टम कर शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सेंट्रो कार नंबर एचपी 03बी 1131 में छैला से सैंज की ओर जा रहे थे। छैला कैंची मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और लगभग 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक है कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि कार मोड़ से उड़ती हुई नीचे गिरी है। दोनों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को बाहर निकाला। 24 और 25 साल के लड़कों की मौत मृतकों की पहचान चौपाल जिले के नेरवा के रहने वाले 24 वर्षीय प्रांजय और शिमला जिले के फागू के रहने वाले 25 वर्षीय मनोज वर्मा के रूप में हुई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर किस वजह से हादसा हुआ। दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार है या कुछ कोई और कारण सामने आएगा।
शिमला ! जिले के ठियोग उपमंडल में गुरुवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 24 और 25 वर्षीय युवकों की मौत हो गई। पुलिस से के मुताबिक छैला के पास एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने दोनों युवकों की मौत की पु्ष्टि की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्ट मॉर्टम कर शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक सेंट्रो कार नंबर एचपी 03बी 1131 में छैला से सैंज की ओर जा रहे थे। छैला कैंची मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और लगभग 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक है कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि कार मोड़ से उड़ती हुई नीचे गिरी है। दोनों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को बाहर निकाला।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
24 और 25 साल के लड़कों की मौत
मृतकों की पहचान चौपाल जिले के नेरवा के रहने वाले 24 वर्षीय प्रांजय और शिमला जिले के फागू के रहने वाले 25 वर्षीय मनोज वर्मा के रूप में हुई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर किस वजह से हादसा हुआ। दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार है या कुछ कोई और कारण सामने आएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -