- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 01 नवम्बर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रूठों को मनाने का दौर जारी है। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे हिमाचल यूथ कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर लाकर एकता का संदेश दिया। शुक्ला ने कहा कि यूथ कांग्रेस से नाराजगी होगी खबरें केवल खबरों तक ही सीमित हैं। कांग्रेस के सभी नेता एक हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के सभी नेताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। हिमाचल कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए युवा कांग्रेस मजबूती से काम कर रही है। सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस के नेताओं ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी के साथ खड़े रहकर संयमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के खिलाफ चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। गौरतलब है कि हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी किन्नौर से, यदुपति ठाकुर सरकाघाट और भरमौर से सुरजीत भरमौरी टिकट के प्रबल दावेदार थे। महीनों तक चली चर्चा के बाद भी युवा कांग्रेस के नेताओं को टिकट नहीं मिल सकी। टिकट न मिलने से नाराज चल रहे नेताओं में सामूहिक इस्तीफे की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद युवा कांग्रेस की पार्टी से दूरियों की खबरें जोरों पर थीं। इन्हीं चर्चाओं पर विराम लगाने के मकसद से हिमाचल कांग्रेस प्रभारी युवा कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर लाने का काम किया।
शिमला , 01 नवम्बर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रूठों को मनाने का दौर जारी है। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे हिमाचल यूथ कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर लाकर एकता का संदेश दिया। शुक्ला ने कहा कि यूथ कांग्रेस से नाराजगी होगी खबरें केवल खबरों तक ही सीमित हैं। कांग्रेस के सभी नेता एक हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के सभी नेताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।
हिमाचल कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए युवा कांग्रेस मजबूती से काम कर रही है। सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस के नेताओं ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी के साथ खड़े रहकर संयमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के खिलाफ चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
गौरतलब है कि हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी किन्नौर से, यदुपति ठाकुर सरकाघाट और भरमौर से सुरजीत भरमौरी टिकट के प्रबल दावेदार थे। महीनों तक चली चर्चा के बाद भी युवा कांग्रेस के नेताओं को टिकट नहीं मिल सकी।
टिकट न मिलने से नाराज चल रहे नेताओं में सामूहिक इस्तीफे की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद युवा कांग्रेस की पार्टी से दूरियों की खबरें जोरों पर थीं। इन्हीं चर्चाओं पर विराम लगाने के मकसद से हिमाचल कांग्रेस प्रभारी युवा कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर लाने का काम किया।- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -