- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। आप से प्रदेश के डॉक्टर और पढ़े लिखे लोग जुड़ रहे हैं। आप हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे। इससे पहले सत्येंद्र जैन का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम जनता का सहयोग मिला है। इससे आप का उत्साह बढ़ा है। अब आप हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। हिमाचल में आप का मुकाबला भाजपा से ही होगा। कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है। आप भाजपा को हराने का मंत्र जानती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -