- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की प्रदेश संचालन समिति(सटीयरिंग कमेटी) के अध्यक्ष पद से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने त्याग पत्र दे दिया है। आनंद शर्मा के त्याग पत्र से न सिर्फ कांग्रेस में रार सामने आरही है, बल्कि यह पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने पार्टी हाई कमान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके स्वाभिमान के साथ समझौता नही किया जा सकता है। पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर अहम फैसलों में उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही।कांग्रेस हाई कमान को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि परामर्श प्रक्रिया में उनकी अनदेखी की गई है। हालांकिए वे प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे। सनद रहे कि आनंद शर्मा जी-23 नेताओं में शामिल रहे हैं। बीते दिनों इसी ग्रुप के नेता गुलाम नवी आजाद के जम्मू कश्मीर में अभियान समिति के अध्यक्षपद से त्याग पत्र के बाद अब आनंद शर्मा ने त्याग पत्र दिया है। गौरतलब है कि आनंद शर्मा हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह 1982 में शिमला से विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं। मगर 1982 के चुनाव में वह भाजपा के स्व. दौलत राम चौहान से करीब 3 हजार मतों से पराजित हुए थे। इसके बाद 1984 में उन्हें कांग्रेस ने राज्य सभा सांसद बनाया । आनंद शर्मा केंद्र की यूपीए सरकारों में वाणिज्य व अन्य अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्र सरकार में वाणिज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले लिए। उन्होंने देश में कई सेक्टरों में एफडीआई के द्वार खोले। वह राज्य सभा में कांग्रेस के उप नेता रह चुके हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी में उनके कई समर्थक हैं। हालांकि स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व आनंद शर्मा के मध्य कई मुद्दों पर मतभेद भी रहे, बावजूद इसके दोनों नेताओं ने हिमाचल में कांग्रेस की मजबूती में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। लगभग हरेक चुनाव में जहां वीरभद्र सिंह चुनावी मोर्चे पर रह कर पार्टी का परचम लहराने का काम करते थे, वहीं आनंद शर्मा पर्दे के पीछे के कांग्रेस रणनीतिकारों में शुमार माने जाते रहे हैं। बहरहाल आनंद शर्मा ने पार्टी की प्रदेश स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष पद से त्याग पत्रदे दिया है। मगर अभी कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में वह रहेंगे अथवा नहीं यह समय के अंतराल में छिपा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -