- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 25 जनवरी [ विशाल सूद ] ! प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार के निर्णय को बदलते हुए शिमला नगर निगम के 7 वार्डों को खत्म कर फिर से 34 वार्ड कर दिया है। पूर्व सरकार के दौरान नए सात वार्ड बनाये गए थे। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की मंजूरी के बाद मंगलवार देर रात को इस बाबत अध्यादेश की सूचना जारी कर दी है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इस ऑर्डर के तहत बढ़ाए गए 41 वार्डों को घटाकर 34 कर दिया गया है। पूर्व की जयराम सरकार ने एमसी एक्ट में संशोधन कर शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी थी। राज्य चुनाव आयोग अब ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद शिमला नगर निगम के 34 वार्डों की अपनी अगली प्रक्रिया शुरू करेगा। इस अध्यादेश जारी होने के बाद उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि मंगलवार को सरकार द्वारा अध्यादेश जारी कर वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 कर दी गयी है।जैसे सरकार के पुनर्सीमांकन और वोटर लिस्ट को लेकर जैसे भी दिशानिर्देश होंगे उन निदेशों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की जयराम सरकार ने शिमला नगर निगम के जो 7 नए वार्ड बनाए थे, उनमें शांकली, लोअर खलिनी, लोअर विकासनगर, ब्रोकहोस्ट, कुसुम्पटी-2, ढींगूधार, लोअर कृष्णानगर को नया वार्ड बनाया गया था। इसे आज सरकार ने अध्यादेश लागू कर निरस्त कर दिया है। अध्यादेश आने के बाद शिमला नगर निगम चुनाव का मामला एक बार फिर आगे सरक गया है। 41 वार्डों के आधार पर शिमला नगर निगम के चुनाव मार्च के अंत में प्रस्तावित है। यह चुनाव देरी से हो रहे थे। अब राज्य सरकार द्वारा 7 वार्डों को निरस्त कर अध्यादेश लागू करने के बाद 34 वार्डों की सारी प्रक्रिया फिर से शुरू की करेगी। जिसमें समय लग सकता है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 25 जनवरी [ विशाल सूद ] ! प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार के निर्णय को बदलते हुए शिमला नगर निगम के 7 वार्डों को खत्म कर फिर से 34 वार्ड कर दिया है। पूर्व सरकार के दौरान नए सात वार्ड बनाये गए थे। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की मंजूरी के बाद मंगलवार देर रात को इस बाबत अध्यादेश की सूचना जारी कर दी है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इस ऑर्डर के तहत बढ़ाए गए 41 वार्डों को घटाकर 34 कर दिया गया है।
पूर्व की जयराम सरकार ने एमसी एक्ट में संशोधन कर शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी थी। राज्य चुनाव आयोग अब ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद शिमला नगर निगम के 34 वार्डों की अपनी अगली प्रक्रिया शुरू करेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पूर्व की जयराम सरकार ने शिमला नगर निगम के जो 7 नए वार्ड बनाए थे, उनमें शांकली, लोअर खलिनी, लोअर विकासनगर, ब्रोकहोस्ट, कुसुम्पटी-2, ढींगूधार, लोअर कृष्णानगर को नया वार्ड बनाया गया था। इसे आज सरकार ने अध्यादेश लागू कर निरस्त कर दिया है।
अध्यादेश आने के बाद शिमला नगर निगम चुनाव का मामला एक बार फिर आगे सरक गया है। 41 वार्डों के आधार पर शिमला नगर निगम के चुनाव मार्च के अंत में प्रस्तावित है। यह चुनाव देरी से हो रहे थे। अब राज्य सरकार द्वारा 7 वार्डों को निरस्त कर अध्यादेश लागू करने के बाद 34 वार्डों की सारी प्रक्रिया फिर से शुरू की करेगी। जिसमें समय लग सकता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -