- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को वेतनमान से संबंधित जिसमें प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए को बढ़ाकर 28% से 31% और पंजाब की तर्ज पर दिए गए वेतनमान में तीसरे ऑप्शन को 15% के ऑप्शन को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को लागू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी आपके हमेशा आभारी रहेंगे। आज हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को डीए की बढ़ोतरी और 15% वेतनमान में बढ़ोतरी कर ओर इस महामारी में नए वेतनमान का लागू करने जैसे ऐतिहासिक फैसलो से प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफे पर तोहफे देकर सबका दिल जीत लिया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल, मीडिया प्रभारी शशि, वरिश्ठ उपाध्यक्ष श्री जय शंकर सहित प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को हमेशा से सुरक्षित रखने वाले देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री से सम्मानित जय राम ठाकुर ने 23 जनवरी को हुई बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की मांग को पूरा किया है। जिससे उनके कर्मचारियों के हितैषी होने का सबूत है। प्रदेश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बुला कर उनकी मांगों को हल करने का कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को गुमराह करने वाले कम्युनिस्ट नेताओं से बचने का आग्रह करते है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -