- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती है। कांग्रेस पार्टी उनकी जयंती को विकास दिवस के रूप में मनाने जा रही है। उनके जन्मदिन पर हर जिला व ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे। अस्पतालों , बृद्धाश्रम व बाल आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। मुख्य कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित किया जाएगा। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे जिसके उपरांत अस्पतालों में भी फल फ्रूट बांटे जाएंगे। भराड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर करवाए जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता मैं प्रतिभा सिंह शिरकत करेगी और वहां पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा इसके अलावा गेटी थियेटर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर पहले बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था और ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें बधाई देने के लिए पूरे प्रदेश से लोग होली लोग पहुंचे थे। लेकिन इस बार वह हमारे बीच में नहीं है तो कांग्रेस ने उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर लगाने के अलावा अस्पतालों वृद्ध आश्रम में फल फ्रूट भी बांटे जाएंगे। बता दे कि साल 2021 में 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया था। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और वे दो बार कोरोना संक्रमित भी हुए। लगातार 3 माह से बीमार होने के बाद 8 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया। हर साल 23 जून को वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर हजारों लोग उनके घर पहुंचते थे। लेकिन इस बार वे हमारे बीच नहीं है तो कांग्रेस सामूहिक रूप से प्रदेश भर में उनका जन्मदिवस विकास दिवस के रूप में मनाने जा रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -