- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 नवंबर [ विशाल सूद ] ! विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल में आगामी 15 दिनों में डेढ़ लाख हिंदुओं को हित चिंतक अभियान के माध्यम से जोड़ने के लिए संपर्क करेगा। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी।इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु हिमाचल प्रांत में 20 नवंबर से 5 दिसम्बर तक समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे। विजय शंकर तिवारी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद को कार्य करते हुए 58 वर्ष हो गए, जिसमें कई आंदोलन, अभियान चलाये गए।1984 में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन आरम्भ किया, आज अयोध्याजी में भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है।आज से 10 वर्ष पूर्व तक लव जिहाद मानने के लिए लोग तैयार नहीं थे, परंतु विगत कुछ दिनों में देश में हिन्दू लड़कियों के नृशंस हत्याओं ने इस भ्रांति से पर्दा हटा दिया है आज सरकारों ने धर्मांतरण पर कानून बना दिए। वंही दिल्ली श्रद्धा हत्या कांड पर तिवारी ने कहा कि हत्या के पीछे धर्मांतरण भी एक कारण रहा होगा। इस तरह की घटना दिल को दहला देने वाली है। आफताब श्रद्धा को कॉल गर्ल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए दबाव बना रहा था इस तरह की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है हालांकि यह जांच का विषय है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 19 नवंबर [ विशाल सूद ] ! विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल में आगामी 15 दिनों में डेढ़ लाख हिंदुओं को हित चिंतक अभियान के माध्यम से जोड़ने के लिए संपर्क करेगा। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी।इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु हिमाचल प्रांत में 20 नवंबर से 5 दिसम्बर तक समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे।
विजय शंकर तिवारी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद को कार्य करते हुए 58 वर्ष हो गए, जिसमें कई आंदोलन, अभियान चलाये गए।1984 में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन आरम्भ किया, आज अयोध्याजी में भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है।आज से 10 वर्ष पूर्व तक लव जिहाद मानने के लिए लोग तैयार नहीं थे, परंतु विगत कुछ दिनों में देश में हिन्दू लड़कियों के नृशंस हत्याओं ने इस भ्रांति से पर्दा हटा दिया है आज सरकारों ने धर्मांतरण पर कानून बना दिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वंही दिल्ली श्रद्धा हत्या कांड पर तिवारी ने कहा कि हत्या के पीछे धर्मांतरण भी एक कारण रहा होगा। इस तरह की घटना दिल को दहला देने वाली है। आफताब श्रद्धा को कॉल गर्ल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए दबाव बना रहा था इस तरह की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है हालांकि यह जांच का विषय है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -