
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश व देशवासियों को महाशिवरात्री पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्री भारत का एक अत्यंत प्राचीन पर्व है। उन्होने कहा कि महाशिवरात्री का त्यौहार प्रदेश व देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। लोग अपने-अपने रिति- रिवाजों के हिसाब से इस त्यौहार को मनाते हैं। मण्डी का अन्तर्राष्ट्रीय महाशिवरात्री मेला पूरे विश्व में प्रसिद्व है। हमारा प्रदेश देव संस्कृति से प्रभावित है तथा मण्डी शिवरात्री मेले में सैंकड़ों देवी-देवताओं की भागीदारी इस महापर्व को और भी आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बनाती है तथा यहीं से आस्था का जनसैलाब उत्पन्न होता है। पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्री महोत्सव हिमाचल प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। अत: हम सब का यह दायित्व है कि अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति सजग रहें और इन्हें संरक्षण प्रदान करते रहें ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने समृद्व अतीत पर गौरव अनुभव कर सकें । उन्होने कहा कि देवभूमि हिमाचल मेलों व त्यौहारों का प्रदेश है जिसके कारण हमारा प्रदेश देश- विदेश में विख्यात है। मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं जो ने केवल पारस्परिक सौहार्द को बढ़ाते हैं अपितु क्षेत्र विशेष की संस्कृति के प्रचार व प्रसार में भी सहायता करते हैं तथा इसकी अपनी एक अलग पहचान है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी महाशिवरात्री पर्व की देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश व देशवासियों को महाशिवरात्री पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्री भारत का एक अत्यंत प्राचीन पर्व है।
उन्होने कहा कि महाशिवरात्री का त्यौहार प्रदेश व देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। लोग अपने-अपने रिति- रिवाजों के हिसाब से इस त्यौहार को मनाते हैं। मण्डी का अन्तर्राष्ट्रीय महाशिवरात्री मेला पूरे विश्व में प्रसिद्व है। हमारा प्रदेश देव संस्कृति से प्रभावित है तथा मण्डी शिवरात्री मेले में सैंकड़ों देवी-देवताओं की भागीदारी इस महापर्व को और भी आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बनाती है तथा यहीं से आस्था का जनसैलाब उत्पन्न होता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्री महोत्सव हिमाचल प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। अत: हम सब का यह दायित्व है कि अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति सजग रहें और इन्हें संरक्षण प्रदान करते रहें ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने समृद्व अतीत पर गौरव अनुभव कर सकें ।
उन्होने कहा कि देवभूमि हिमाचल मेलों व त्यौहारों का प्रदेश है जिसके कारण हमारा प्रदेश देश- विदेश में विख्यात है। मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं जो ने केवल पारस्परिक सौहार्द को बढ़ाते हैं अपितु क्षेत्र विशेष की संस्कृति के प्रचार व प्रसार में भी सहायता करते हैं तथा इसकी अपनी एक अलग पहचान है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी महाशिवरात्री पर्व की देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -