- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला के मैकलोड़गंज और खनियारा में धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नम्बर-1, 2, 3, 14, 15 और 16 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से अगले माह 7 तारीख को होने वाले नगर निगम के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना भरपूर समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने पिछले तीन वर्षों में भाजपा को भारी समर्थन दिया है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा उप-चुनावों और पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के सभी चुनावों में जीत दर्ज की। यह प्रदेश सरकार की गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति राज्य के लोगों के विश्वास को दर्शाता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यद्यपि 2012 से 2017 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और धर्मशाला नगर निगम में भी कांग्रेस का शासन था फिर भी जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य नहीं हुए। धर्मशाला शहर विकास की दृष्टि से अपेक्षित रहा क्योंकि कांगे्रस के नेता एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा में व्यस्त रहे। उन्होंने लोगों से शहर के प्राचीन गौरव और दर्जे की बहाली के लिए इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया है और विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है जो कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान किन्ही कारणों से विकास से वंचित रहे। उन्होंने अनावश्यक मुद्दों को उछालने और लोगों का ध्यान विकास के अह्म मुददों से हटाकर गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना की। जय राम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला और प्रदेश की अन्य नगर निगमों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत से प्रदेश के इन शहरों का योजनाबद्ध और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शिमला के बाद धर्मशाला प्रदेश का दूसरा महत्वपूर्ण शहर है और राज्य सरकार इसके सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर ने भी इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित किया और लोगों से धर्मशाला शहर के विकास को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम चुनावों मंे भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का आग्रह किया।
शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला के मैकलोड़गंज और खनियारा में धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नम्बर-1, 2, 3, 14, 15 और 16 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से अगले माह 7 तारीख को होने वाले नगर निगम के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना भरपूर समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने पिछले तीन वर्षों में भाजपा को भारी समर्थन दिया है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा उप-चुनावों और पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के सभी चुनावों में जीत दर्ज की। यह प्रदेश सरकार की गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति राज्य के लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यद्यपि 2012 से 2017 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और धर्मशाला नगर निगम में भी कांग्रेस का शासन था फिर भी जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य नहीं हुए। धर्मशाला शहर विकास की दृष्टि से अपेक्षित रहा क्योंकि कांगे्रस के नेता एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा में व्यस्त रहे। उन्होंने लोगों से शहर के प्राचीन गौरव और दर्जे की बहाली के लिए इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का आग्रह किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया है और विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है जो कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान किन्ही कारणों से विकास से वंचित रहे। उन्होंने अनावश्यक मुद्दों को उछालने और लोगों का ध्यान विकास के अह्म मुददों से हटाकर गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना की।
जय राम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला और प्रदेश की अन्य नगर निगमों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत से प्रदेश के इन शहरों का योजनाबद्ध और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शिमला के बाद धर्मशाला प्रदेश का दूसरा महत्वपूर्ण शहर है और राज्य सरकार इसके सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर ने भी इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित किया और लोगों से धर्मशाला शहर के विकास को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम चुनावों मंे भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का आग्रह किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -