- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों मे आज 14 मई, 2022 को न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और मुख्य संरक्षक, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायमूर्ति श्रीमती सबीना, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष मामलों की प्रभावी पहचान और निपटान पर जोर देने के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान माननीय कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा इस पर जोर दिया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों को पुराने मामलों की पहचान, मोटर दुर्घटना दावा मामलों, वैवाहिक मामलों, बीमा मामलों, श्रम न्यायालय मामलों, आपराधिक कंपाउंडेबल मामलों आदि पर विशेष जोर देने के लिए भी प्रेरित किया गया। माननीय कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के दूरस्थ/आदिवासी क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया गया और इन क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रिय लोक अदालत के माध्यम से प्री-लिटिगेशन एवं पोस्ट-लिटिगेशन मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटान का अवसर प्रदान किया गया। इस बार न केवल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया बल्कि इसे पूरे राज्य में उत्सव की भावना से मनाया गया। इस संबंध में स्थानीय निकायों, पुलिस, वित्तीय संस्थानों, बैंकों, गैर सरकारी संगठनों, हितधारकों, पीआरआई, पीएलवी, आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं आदि के प्रतिनिधियों के सहयोग से राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन-जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया गया। आईईसी सामग्री जिसमे जन सुविधा के लिए सभी ग्यारह डीएलएसए के फोन नंबर भी अंकित किए गए थे, को आम जनता के बीच वितरित किया गया, ताकि लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों की पहचान की जा सके। माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती सबीना, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने केलांग में पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया और उपमंडल विधिक सेवा समिति, मनाली और लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग जहां पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया, जिसमे लोक अदालत के समक्ष होने वाली कार्यवाही का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण भी किया एवं हितधारकों/ प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में 240 मामलों का निपटारे के लिए चिन्हित किया गया। कुल मिलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए विभिन्न पीठों के समक्ष 43780 मामले उठाए गए, जिनमें से लगभग 19205 मामलों का निपटारा/ निपटान किया गया और लगभग ₹53,08,44,573/ ( रु0 तिरपन करोड़ आठ लाख चवालीस हजार पाँच सौ तिहतर) की राशि राष्ट्रीय लोक अदालत में दावेदारों को शाम 5:00 बजे तक वसूल/पुरस्कार दिया गया। अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। माननीय कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आने वाले समय में मोटर वाहन चालान तथा नेगोशीएबल इन्स्ट्रूमेंट्स मामलों के लिए विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -