- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 29 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार, भूपिंदर सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, एचपीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री,व विधायक मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सभी ने मुख्यमंत्री के आवास पर साझा प्रेसवार्ता कर कहा कि शिमला-हिमाचल में कांग्रेस का संकट टल गया है। सुक्खू बने रहेंगे सीएम, 6 मेंबर्स की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का भी ऐलान किया गया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने सभी से अलग अलग बात की है। सभी एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे और लोक सभा चुनाव में चारों सीटों में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 6 सदस्यीय कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। सरकार और संगठन के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी सामंजस्य बिठाएगी। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पीसीसी चीफ़ कोऑर्डिनेशन कमेटी का हिस्सा होंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के सामने अभी लोकसभा चुनाव की चुनौती है। पार्टी एकजुट होकर उसके लिए काम करेगी। वहीं नाराजगी के मसलों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि इसके लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया गया है। जब कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन होगा तो वह अपने सारे मुद्दे कमेटी के सामने रखेंगे। वहीं सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बहाने सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा गया था। भाजपा ने जिस ओछी राजनीति का परिचय दिया उसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी। वहीं उन्होंने कहा कि गलती माफ की जा सकती है, लेकीन विधायकों से संपर्क भी नहीं साध पा रहे हैं। हिमाचल की जनता का सामना नहीं कर पाएंगे बागी विधायक।
शिमला , 29 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार, भूपिंदर सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, एचपीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री,व विधायक मौजूद रहे।
बैठक खत्म होने के बाद सभी ने मुख्यमंत्री के आवास पर साझा प्रेसवार्ता कर कहा कि शिमला-हिमाचल में कांग्रेस का संकट टल गया है। सुक्खू बने रहेंगे सीएम, 6 मेंबर्स की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का भी ऐलान किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बहाने सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा गया था। भाजपा ने जिस ओछी राजनीति का परिचय दिया उसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी।
वहीं उन्होंने कहा कि गलती माफ की जा सकती है, लेकीन विधायकों से संपर्क भी नहीं साध पा रहे हैं। हिमाचल की जनता का सामना नहीं कर पाएंगे बागी विधायक।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -